Breaking News

आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे दो गिरफ्तार

Share

राजा मुखर्जी-

कोरबा 08 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। इन दिनों आईपीएल शबाब पर है, और इसका फायदा शहर के सटोरिये बखूबी उठा रहे है। कोतवाली थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाने की सूचना पर सटोरियों के निवास संजय नगर में छापामार कार्रवाई की गई। छापामारी के दौरान आईपीएल मैच देखते हुए निखिल सिंग और उनके दोस्त सुमित लालवानी को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा गया । पकड़े गए सटोरियों के पास से एक नाग एलईडी टीवी, दो नग लावा कंपनी के मोबाइल और सट्टा पट्टी लिखा 2 लाख 11 हजार 500 लिखा हुआ कागज के साथ 35 हजार नगद जब्त किया गया । पकड़े गए दोनों सटोरियों के खिलाफ जुआ एक्ट ( क़) के तहत कार्रवाई की गई ।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply