Breaking News

राजनांदगांव @ रेपिस्ट को मिली मौत की सजा

Share


राजनांदगांव ,08 अक्टूबर 2021 (ए)।
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 1 माह के भीतर ही मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाले दो अपराधियों को सजा-ए-मौत दी है। बीते 13 सितंबर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक अपराधी को सजा सुनाई थी, तो वहीं एक दूसरे मामले में आज दूसरे अपराधी को मौत की सजा दी गई है। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते 28 फरवरी को चैत्र नवरात्र के दौरान एक 7 वर्षीय बालिका को उसके मामा का दोस्त जसगीत सुनाने के बहाने अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोपी दीपक बघेल ने उस मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसका सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।


Share

Check Also

गरियाबंद@ थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी को मिली कई शिकायत,हुई निलंबन की कार्रवाई

Share गरियाबंद,21 अगस्त 2025 (ए)। राजिम क्षेत्र के पाण्डुका थाने के प्रभारी को निलंबित कर …

Leave a Reply