Breaking News

अम्बिकापुर@संलग्नीकरण समाप्त होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका,फेडरेशन ने संयुक्त संचालक से की मुलाकात

Share


अम्बिकापुर,23 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला सरगुजा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला संयोजक कमलेश सोनी के नेतृत्व में संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग से सौजन्य मुलाकात कर स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों के संलग्नीकरण समाप्त किए जाने से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के 12 मार्च 2026 के आदेश के तहत मूल पदस्थ संस्थाओं से अन्य संस्थाओं में संलग्न समस्त चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों का संलग्नीकरण समाप्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जे.डी. स्वास्थ्य सेवाएं अंबिकापुर एवं सीएमएचओ सरगुजा द्वारा संबंधित कर्मचारियों को मूल पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त किया गया। फेडरेशन ने कहा कि कर्मचारियों के कार्यमुक्त होने से जिले के विभिन्न अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के इलाज और कार्यालयीन कार्य प्रभावित होने की संभावना है। इसी स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा द्वारा शहरी स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में 16 चिकित्सा कर्मियों को पूर्ववत कार्य संपादन के लिए 22 अप्रैल को आदेश जारी किया गया है।
फेडरेशन ने मांग की कि स्वास्थ्यगत, पारिवारिक एवं प्रशासनिक कारणों से कार्यमुक्त किए गए चिकित्सा कर्मियों एवं लिपिकों को पूर्ववत कार्य करने की अनुमति दी जाए, ताकि जनहित प्रभावित न हो। इस पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अंबिकापुर ने उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कमलेश सोनी, संजय यादव, वीरेन्द्र यादव, रीता कुर्रे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply