Breaking News

बलरामपुर@ देर रात बारात में डीजे बजाना पड़ा भारी

Share


पुलिस ने वाहन समेत डीजे किया जब्त
बलरामपुर,23 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
देर रात्रि बारात में तेज आवाज में डीजे बजाना संचालकों को महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोलाहल अधिनियम के तहत डीजे सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़निया पारा में श्यामाचरण यादव के घर राजपुर क्षेत्र से बारात आई हुई थी। इस दौरान देर रात करीब 11ः30 बजे बिना किसी वैध अनुमति के डीजे बजाया जा रहा था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान चंद्र कुमार रजक पिता मांझी राम एवं जय कुमार रजक पिता मांझी राम, दोनों निवासी ग्राम कुन्दी खुर्द थाना राजपुर,जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, द्वारा बिना अनुमति डीजे संचालन करना पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 3, 4, 5(1)/15 के तहत मामला दर्ज करते हुए घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 0574 तथा डीजे सिस्टम जब्त कर लिया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक शांति भंग करने और बिना अनुमति तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply