Breaking News

मैनपुर,@ राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर मिला तेंदुए का शव,

Share


वन विभाग ने शुरू की जांच
मैनपुर,20 अप्रैल 2026।
छत्तीसगढ़ के मैनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से स्थानीय स्तर पर सनसनी फैल गई है। मैनपुर से लगभग 10-12 किलोमीटर दूर धवलपुर मार्ग पर यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। धवलपुर रेंज के रेंजर कामता प्रसाद मरकाम की मौजूदगी में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमों के अनुसार शव का दाह संस्कार किया गया। प्रारंभिक जांच में वन विभाग की टीम ने अनुमान लगाया है कि तेंदुआ पानी की तलाश में सड़क पर आया होगा या फिर किसी तेज रफ्तार वाहन से टकरा गया होगा। हालांकि, कुछ मामलों में शिकारियों द्वारा जहर दिए जाने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं, इसलिए इस पहलू से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। वन विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके आधार पर तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वन्यजीवों के आवागमन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply