मनेन्द्रगढ़ 03 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से स्वच्छ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी वाटिका में परिसर की साफ सफाई की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने नगर वासियों से अपने आस पास के परिवेश को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया .उन्होंने कहा मोदी सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश भर में करोड़ों रुपये का अनुदान दे रही है परंतु बिना आम लोगों की सहभागिता के यह सपना साकार होना संभव है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को उनके जयंती के अवसर पर नमन किया। इसके पूर्व सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर
भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलने का सही समय है। आज त्याग व अहिसा की सबसे ज्यादा जरूरत है। हमें अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद् पटवा, महामंत्री रामचरित द्विवेदी, महामंत्री संजय गुप्ता, जे के सिंह, किशन देव शाह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता पासी, शकुंतला सिंह, प्रतिमा पटवा, संध्या वाघटकर, मीनू सिंह, डा रश्मि सोनकर,अर्चना विश्वकर्मा, विवेक अग्रवाल,
अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश दुआ, रितेश श्रीवास्तव, इकबाल सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अधि आशीष मजूमदार,राजेश विश्वकर्मा ,जलील शाह, रवि सिंह वासु यादव समेत अन्य कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सेवा और समर्पण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसके अंतर्गत आज महिला मोर्चा मनेंद्रगढ़ मंडल वा युवा मोर्चा मनेंद्रगढ़ मंडल द्वारा मुखर्जी वाटिका मनेंद्रगढ़ में सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मनेंद्रगढ़ मंडल भाजपा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया।
Check Also
अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा
Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur