ब्रिक्स देशों में दुनिया की 40 प्रतिशत जीडीपी : पीएम मोदीनई दिल्ली,11 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत ब्रिक्स लीडर्स ने शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम में ग्लोबल ट्रेड पर बात की। इसमें सबसे अहम बयान पुतिन का रहा। उन्होंने अमेरिका और यूरोप पर तंज कसते हुए कहा, पश्चिम अब कमजोर हो रहा है,पता नहीं …
Read More »अंबिकापुर
अम्बिकापुर@ कलेक्ट्रेट उद्यान में रोपा गया दुर्लभ ‘दहिमन’ का पौधा
सरगुजा प्रेस क्लब की पहल,पौधा प्रेमी प्रशांत सिंह चीकू ने शहडोल से लाकर उपलब्ध कराया-संवाददाता-अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। दुर्लभ और उपयोगी माने जाने वाले दहिमन वृक्ष के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सरगुजा प्रेस क्लब ने पहल की है। प्रेस क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उद्यान में दुर्लभ दहिमन के पौधे का रोपण किया गया। …
Read More »अम्बिकापुर @ सडक,नाली और जलभराव की समस्या को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन
-संवाददाता-अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर के विभिन्न वार्डों में सडक, नाली, सफाई और जल निकासी की बदहाल व्यवस्था को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी से नागरिकों को हो रही परेशानी का निराकरण करने की मांग …
Read More »अम्बिकापुर@हर स्कूल में सप्ताह में एक घंटे होगा स्काउट-गाइड प्रशिक्षण
डीईओ ने खेल,एनसीसी,रेडक्रॉस,एनएसएस व स्काउट-गाइड गतिविधियों की समीक्षा की…-संवाददाता-अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। जिले के स्कूलों में अब स्काउट-गाइड की गतिविधियों को नियमित और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में स्काउट के लिए पुरुष और गाइड के लिए महिला प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही सप्ताह में एक घंटे का नियमित प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। …
Read More »अम्बिकापुर@ 5-डे बैंकिंग सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित
26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी-संवाददाता-अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने हड़ताल कर कलेक्ट्रेट स्थित एसबीआई शाखा के सामने प्रदर्शन किया। हड़ताल में सार्वजनिक, निजी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण और सहकारी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदर्शन …
Read More »अम्बिकापुर@ टेट अनिवार्यता के कारण पदोन्नति से वंचित हो रहे शिक्षकों की राहत की मांग
-संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक/शिक्षक संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के कारण पदोन्नति से वंचित हो रहे शिक्षकों को राहत देने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम संयुक्त संचलक को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति प्रक्रिया वरिष्ठता के आधार पर करने की मांग …
Read More »अम्बिकापुर,@ शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा महंगा चालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना
-संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाने वाले चालक को न्यायालय ने 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के …
Read More »अम्बिकापुर@पटवारी से मारपीट के आरोपी भाजपा नेता को 6 जिलों से किया निष्कासित
-संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। दरिमा स्थित कार्यालय में घुसकर पटवारी से मारपीट और चाकू लेकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में भाजपा नेता जितेन्द्र कुजूर उर्फ मोनू कुजूर के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी ने राज्य सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 5 के तहत उसे एक …
Read More »अम्बिकापुर@करोड़ों की जमीन हड़पने फर्जी वारिस बनाने का आरोप
40 साल से जमीन पर काबिज ग्रामीण ने उच्चस्तरीय जांच और एफआईआर की मांग की… -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के ग्राम रनपुरखुर्द में करोड़ों रुपए मूल्य की शासकीय/निजी भूमि को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने की कोशिश का आरोप सामने आया है। ग्राम निवासी रामाधार राजवाड़े ने इस संबंध में शासन-प्रशासन, मुख्यमंत्री,आईजी और एसपी सहित अधिकारियों को शिकायत …
Read More »अम्बिकापुर@बंगले के घेराव से खुली सड़कों की पोल,मंत्री ने माना…‘हां…सड़कें बेहद खराब हैं’
सियासत से ज्यादा अब सड़क की बात : जनता के आक्रोश के बीच स्वीकारोक्ति बनी चर्चा का विषय,सवाल…जब बदहाली मालूम थी तो सुधार कब शुरू हुआ? -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर की बदहाल सड़कों को लेकर जनता का आक्रोश गुरुवार को मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास तक पहुंच गया। सड़क की दुर्दशा से नाराज नागरिकों ने विधायक-मंत्री निवास का घेराव …
Read More »
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur