Breaking News

अम्बिकापुर @ सडक,नाली और जलभराव की समस्या को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
शहर के विभिन्न वार्डों में सडक, नाली, सफाई और जल निकासी की बदहाल व्यवस्था को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी से नागरिकों को हो रही परेशानी का निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई वार्डों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी सडकों पर बह रहा है। तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण घरों में पानी घुसने की स्थिति बन रही है। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। कांग्रेस ने जाम नालियों की नियमित सफाई, खराब सडकों की मरम्मत और नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल मशीनरी और कर्मचारियों की व्यवस्था करने, आवश्यक स्थानों पर नई नाली व पाइपलाइन का निर्माण तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री प्रशांत सिंह चीकू, पार्षद मेराज रंगरेज, चंद्रप्रकाश सिंह मग्गू, जीवन यादव, शबनम खानम, तीरथ पटेल, धनमीत छाबड़ा, दिनेश शर्मा, अमित वर्मा, शकीला सिद्दीकी और रूबी जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सामुदायिक भवन किराए पर देने का विरोध : जिला कांग्रेस महामंत्री प्रशांत सिंह चीकू और रघुनाथ मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह मग्गू ने रामानुज वार्ड में नगर निगम द्वारा बनाए गए सामुदायिक भवन को किराए पर दिए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भवन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विवाह और अन्य आयोजनों के लिए कम दर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया है। इससे आसपास के पांच वार्डों के लोगों को लाभ मिलता है। नेताओं ने कहा कि भवन को स्थायी रूप से किराए पर देने से जरूरतमंद परिवार इस सुविधा से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से भवन का विश्वविद्यालय को आवंटन निरस्त करने की मांग की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित राजमोहिनी देवी कृषि …

Leave a Reply