Breaking News

अंबिकापुर

अंबिकापुर@ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक,आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12ः15 बजे किया जाएगा। यह …

Read More »

अंबिकापुर@शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा,चला निगम का बुल्डोजर

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)। नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में शासकीय जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कराया।वार्डवासियों की शिकायत पर निगम अमला ने इस अभियान को अंजाम दिया। बताया गया है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारियों द्वारा ही शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया …

Read More »

अंबिकापुर@सेवा ही संगठन का मूल मंत्र, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान : भारत सिंह सिसोदिया

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।भाजपा सरगुजा द्वारा सेवा पखवाड़ा एवं मन की बात कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है और सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिलेभर में सेवा कार्यों …

Read More »

अंबिकापुर@अंबिकापुर जनपद की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई आवास चौपालजिला पंचायत सीईओ ने समय पर आवास पूर्ण करने दिया निर्देश

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबिकापुर की ग्राम पंचायत घंघरी, नर्मदपारा एवं सकालो में आज आवास चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए आवास निर्माण की प्रगति जानी और उन्हें निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। …

Read More »

अंबिकापुर@सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।समाज में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रदेश स्तर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के …

Read More »

अंबिकापुर@ईद मिलादुन्नबी 2025 शहर में भव्य आयोजन की तैयारी

अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।आगामी ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को इस संदर्भ में शहर के सभी मस्जिदों में कमेटियों और समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जमाल खान उर्फ मोनू को सीरतुन्नबी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही इरशाद खान व निक्की खान को उपाध्यक्ष, एवं बाबर …

Read More »

अंबिकापुर@राष्ट्रीय खेल दिवस पर अम्बिकापुर में हॉकी प्रतियोगिता,उत्कृष्ट खिलाडि़यों का किया गया सम्मान

अंबिकापुर,29 अगस्त 2025(घटती-घटना)।हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की 120वीं जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हॉकी मैदान में सद्भावना हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पार्षद श्री आलोक दुबे ने मेजर ध्यानचन्द और छत्तीसगढ़ महतारी …

Read More »

अंबिकापुर@सरगुजा में यूरिया संकट : किसानों को 266 की खाद 1000 में खरीदनी पड़ रही

अंबिकापुर,29 अगस्त 2025(घटती-घटना)। खरीफ सीजन में खाद की कमी और कालाबजारी,एग्रो स्टेट पंजीकरण में शिथिलता,फसल बीमा में मनमानी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने आज जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में ग्राम डिगमा में धरना प्रदर्शन कर बनारस रोड पर सांकेतिक चक्काजाम किया। खरीफ़ सीजन की शुरुआत से ही समितियों में निरंतर यूरिया, डी ए पी और दूसरे कॉम्प्लेक्स …

Read More »

अंबिकापुर@सरस्वती महाविद्यालय सुभाष नगरअंबिकापुर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

अंबिकापुर,29 अगस्त 2025(घटती-घटना)। नगर के सरस्वती महाविद्यालय सुभाष नगर अंबिकापुर में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजरूप छाजेड़ महाविद्यालय समिति के व्यवस्थापक एवं प्रभारी प्राचार्य श्री ऋषि सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद के छाया प्रति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर …

Read More »

अंबिकापुर@13 सितंबर को होगा हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन

अंबिकापुर,29अगस्त 2025(घटती-घटना)। राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) श्री के.एल. चरयाणी जी के मार्गदर्शन में आगामी 13 सितम्बर 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा (अम्बिकापुर) (छ.ग.) के अंतर्गत सभी न्यायालयों, मे हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। …

Read More »