Breaking News

लखनपुर@भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों से लखनपुर को मिल रही विकास की नई गति…नवीन दुकानों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

Share

-संवाददाता-
लखनपुर,21 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए नगर पंचायत लखनपुर में आज 21 दिसंबर 2025, रविवार को नगरीय विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, माननीय सांसद चिंतामणि महराज एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू और मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के कर-कमलों से करोड़ों की लागत से बनने वाले नवीन दुकान एवं गोदाम निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 08 में पुराना जनपद पंचायत कार्यालय के सामने नवीन दुकान निर्माण कार्य (लागत ?44.17 लाख), वार्ड क्रमांक 09 में बस स्टैंड के समीप 27 नग दुकानों के ऊपर दुकान एवं गोदाम निर्माण कार्य (लागत ?27.62 लाख) तथा इसी वार्ड में 10 नग दुकानों के ऊपर दुकान निर्माण कार्य (लागत ?18.26 लाख) का भूमिपूजन किया गया। ये सभी परियोजनाएं नगर के व्यापारिक ढांचे को सशक्त करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं एवं व्यापारियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। माननीय अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश के छोटे नगरों तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। लखनपुर नगर पंचायत में निरंतर हो रहे विकास कार्य इसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी,राजेन्द्र जायसवाल, सुभाष अग्रवाल,सचिन बंसल,महेश्वर राजवाड़े, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विधासागर चौधरी, उप अभियंता प्रदीप कुमार एक्का,नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण,सफाई कामगार,पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। भूमिपूजन समारोह के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि भाजपा सरकार विकास, रोजगार और सुशासन के लिए संकल्पित है और आने वाले समय में लखनपुर नगर पंचायत को एक सुव्यवस्थित, आत्मनिर्भर एवं विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जाएगा।
फोटो 7,7्र


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply