Breaking News

राष्ट्रीय

नई दिल्ली@मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला….13,041 करोड़ की 5 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी, बिहार में बनेगा 4-लेन हाईवे

नई दिल्ली,19 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 13,041 करोड़ रुपये है। सरकार के फैसले में रेलवे नेटवर्क के विस्तार के साथ बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली बड़ी परियोजना भी शामिल …

Read More »

नई दिल्ली@अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट जारी..दिव्या-तेजस्विन-गायत्री समेत 17 खिलाडि़यों को मिली खुशखबरी

नई दिल्ली,18 अगस्त 2026। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। देश के अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों,कोचों और संस्थाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए एथलेटिक्स स्टार तेजस्विन शंकर,शतरंज खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती और दिव्या जितेंद्र देशमुख के …

Read More »

नई दिल्ली@जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई पावर्ड फैक्ट फाइंडिंग कमेटी,सीसीटीवी फुटेज की होगी जांच

नई दिल्ली,18 अगस्त 2026। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक हाई पावर्ड फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का फैसला किया। यह कमेटी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक छात्रों के मार्च के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी और पुलिस की कार्रवाई के आरोपों की भी पड़ताल करेगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने पार्टियों से उन पूर्व जजों, …

Read More »

नई दिल्ली@पीएम केयर्स फंड में घरेलू डोनेशन 30′ घटा

479 करोड़ रहा,पिछले साल विदेशी दान में भी कमी आई,फंड में अभी 8452 करोड़ नई दिल्ली,18 अगस्त 2026। 2025 में पीएम केयर्स फंड में घरेलू दान 30′ घटकर करीब 479 करोड़ रुपए रहा। विदेशी दान में भी कमी आई। यह 18′ घटकर 92.8 लाख रुपए रह गया है। 2023 में घरेलू दान 681 करोड़ और विदेशी दान 1.13 करोड़ रुपए …

Read More »

रांची@देवेंद्र महतो बोले…अभी मिली पहली जीत व्यापक सुधार का आंदोलन जारी रहेगा

रांची,18 अगस्त 2026। झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल समेत टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से आयोजित 14 भर्ती परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले को आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन की पहली बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा रद्द होना संघर्ष का अंतिम पड़ाव नहीं है और भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार होने तक आंदोलन जारी …

Read More »

नई दिल्ली@भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल…विनोद तावड़े यूपी के प्रभारी नियुक्त सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी

नई दिल्ली,18 अगस्त 2026। बीजेपी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के चुनावों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की अगुवाई में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि …

Read More »

नई दिल्ली@सुप्रीम कोर्ट में फांसी सिस्टम खत्म करने की याचिका खारिज

मौत के लिए जहरीले इंजेक्शन या गोली मारने जैसे तरीकों की मांग की गई थी… नई दिल्ली,18 अगस्त 2026। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मौत की सजा देने के लिए फांसी की मौजूदा व्यवस्था खत्म करने की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई आधार नहीं है, जिसके …

Read More »

पटना@प्रशांत किशोर ने विधानसभा में ली गोपनीयता की शपथ,बोले…शिक्षा,सड़क और रोजगार पर करेंगे काम

पटना,17 अगस्त 20296। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा पहुंचकर विधायक पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। उपचुनाव में जीत के बाद 3 अगस्त को ही …

Read More »

उज्जैन@उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर मची अफरा-तफरी,13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन,17 अगस्त 2026। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग के अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन की होड़ में हरसिद्धि मंदिर के पास बैरिकेडिंग क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। जिसमें 13 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए …

Read More »

बीरभूम@बंगाल में बीरभूम के होटल में आग…8 की मौत,9 झुलसे

शॉर्ट सर्किट से हादसा,सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे…बीरभूम,17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक,आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका है। घायलों को इलाज के …

Read More »