Breaking News

राष्ट्रीय

रूद्रप्रयाग@वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज सुबह 8ः30 बजे बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

रूद्रप्रयाग,22 अक्टूबर 2025। केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज सुबह 8.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। डोली रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। बाबा केदार की डोली शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए 25 अक्तूबर को ओंकारेश्वर …

Read More »

नई दिल्ली@ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में भारत से मिले आघात को पाकिस्तान लंबे समय तक नहीं भूल पाएगा : राजनाथ

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) की पुस्तक के विमोचन समारोह में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाओं के अद्वितीय समन्वय और एकीकरण को सराहा। उन्होंने कहा कि इसी एकजुटता के चलते भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित्त कर दिया। यह ऐसा आघात था, जिसे पाकिस्तान लंबे समय …

Read More »

पथानामथिट्टा@राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केरल के सबरीमाला मंदिर में की पूजा-अर्चना

केरल में राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर गड्डे में फंसापथानामथिट्टा,22 अक्टूबर 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी चार दिवसीय केरल यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर के दर्शन किये। उन्होंने यहां संपूर्ण विधा-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान अयप्पा से देशवासियों की सुख-शांति के लिए कामना कीं। हालांकि,इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। …

Read More »

पटना@महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी

लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत,कहा…ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी,सब साफ हो जाएगा पटना,22 अक्टूबर 2025। बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीटों और साझा घोषणा पत्र को लेकर खींचतान बढ़ गई है। मामला सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत को पटना भेजा है। गहलोत बुधवार सुबह पटना पहुंचे। उन्होंने आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव और …

Read More »

नई दिल्ली@ऑनलाइन खरीददारी में छोटे शहरों ने महानगरों को पछाड़ा,फैशन और कॉस्मेटिक उत्पादों की बढ़ी मांग

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2025। दिवाली पर इस साल गैर-मेट्रो शहरों ने सबसे अधिक ऑनलाइन खरीददारी की। यह कुल ई-कॉमर्स कारोबार का लगभगत तीन-चौथारी हिस्सा रहा। अकेले टियर-3 शहरों का योगदान पचास फीसदी से अधिक रहा। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। लॉजिस्टिक्स इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म क्लिकपोस्ट ने 4.25 करोड़ शिपमेंट के डाटा का विश्लेषण किया। रिपोर्ट में बताया गया …

Read More »

नई दिल्ली@साप्ताहिक समीक्षा : लगातार तीसरे सप्ताह मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली,19 अक्टूबर2025। शुक्रवार यानी 17 अक्टूबर को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह में घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे सप्ताह मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुआ। इस सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,451.37 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी के साथ 83,952.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने साप्ताहिक आधार पर 424.50 अंक यानी …

Read More »

नई दिल्ली@देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण बढ़ा,दो लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

नई दिल्ली,19 अक्टूबर2025। देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह दो लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल सबसे आगे रहीं। शेयर बाजार में तेजी का कंपनियों को फायदा हुआ। पिछले सप्ताह, बीएसई बेंचमार्क 1,451 अंक या 1.75 प्रतिशत उछला।रिलायंस इंडस्ट्रीज और एयरटेल का बाजार मूल्यांकन बढ़ा …

Read More »

नई दिल्ली@शेयर बाजार में दिवाली की छुट्टी 21 अक्टूबर को

नई दिल्ली,19 अक्टूबर2025। घरेलू शेयर बाजार में इस सप्ताह चार दिन छुट्टी रहने वाली है। इन चार दिनों में दो दिन दिवाली और दिवाली बलि प्रतिपदा की छुट्टी होगी, जबकि दो दिन शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होगा। इस सप्ताह शेयर बाजार में सिर्फ तीन दिन ही ट्रेडिंग होगी। हालांकि इस सप्ताह दिवाली की छुट्टी को लेकर शेयर बाजार …

Read More »

नई दिल्ली@विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 3 महीने बाद घरेलू शेयर बाजार में खरीदार बनकर लौटे

नई दिल्ली,19 अक्टूबर 2025। लगातार 3 महीने से घरेलू शेयर बाजार में बिकवाल (सेलर) की भूमिका निभा रहे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपी आई) अब खरीदार (बायर) की भूमिका में नजर आने लगे हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने घरेलू शेयर बाजार में अभी तक शुद्ध रूप से 6,480 करोड़ रुपये का निवेश किया है। शेयर बाजार की तरह घरेलू बॉन्ड बाजार …

Read More »

नई दिल्ली@धनतेरस के बाद सर्राफा बाजार में सपाट कारोबार सोना और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली,19 अक्टूबर 2025। धनतेरस के अगले दिन घरेलू सर्राफा बाजार में रविवार को सोना और चांदी बिना किसी बदलाव के सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। कीमत में बदलाव नहीं होने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना रविवार को 1,30,860 रुपये से लेकर 1,31,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार …

Read More »