शिवपुरी,11 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर में मुर्गी दाना से भरा ट्रक टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य (25) की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। दोनों ने संजय कॉलोनी के एक मंदिर में परिवार की मौजूदगी में विवाह किया था। शादी के बाद दूसरे दिन शनिवार को दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य (50), भाभी राजो शाक्य (22) बहन भूरिया शाक्य (19) ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ऑटो चालक ने ऑटो रिक्शा खड़ा किया था। इस दौरान ऑटो चालक और दूल्हे की बहन पास की दुकान पर चले गए थे। तभी मुर्गी दाना से भरा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया, जिससे ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां और भाभी ट्रक के नीचे दब गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur