कोलकाता,11 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा और मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। पीएम ने पूर्व वर्धमान में कहा…बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। मोदी की गांरटी टीएमसी की निर्मम सरकार के भय राज को हटाके भरोसे में बदलने की है। मुर्शिदाबाद में मोदी ने कहा- आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का,और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी। मोदी ने कहा…बंगाल की जनता ने मां,माटि और मानुश के नारे से प्रेरित होकर,बहुत आशा और उमंग के साथ टीएमसी को एक मौका दिया लेकिन सत्ता में आते ही टीएमसी वामपंथियों की कॉर्बन कॉपी बन गई। प्रधानमंत्री ने कहा… वामपंथियों से जुड़े सभी गुंडे और गिरोह तृणमूल में शामिल हो गए हैं। टीएमसी ने अब हर चीज का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है.. हथियारों,नशीले पदार्थों और मवेशियों की तस्करी से लेकर उन कटौतियों और कमीशनों तक, जो कभी वामपंथियों की पहचान हुआ करती थीं।
पीएम बोले…बंगाल में कमीशन-भ्रष्टाचार की
व्यवस्था खत्म करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य में ‘कट मनी’,कमीशन और भ्रष्टाचार की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे, जिससे युवाओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र के अनुसार, सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा।
पीएम बोले- यह चुनाव बंगाल की पहचान बचाने का चुनाव है
प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के जंगीपुर में आज की दूसरी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा…बंगाल में टीएमसी मां, माटी और मानूश का नारा लगाकर सरकार में आई लेकिन अब राज्य में घुसपैठिओं की सरकार बनाना चाहती है। बंगाल के लोगों ने टीएमसी को घुसपैठियों की सरकार बनने नहीं देना है। ये चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है।
बंगाल के लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज मिलेगा
पीएम मोदी ने कहा कि वर्धमान सहित पूरे बंगाल के लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज मिलेगा। बंगाल की धरती से शरणार्थी परिवारें को भी गारंटी देने आया हूं। हमारे मतुआ और नामशूद्र सभी परिवार यहां किसी टीएमसी की नेता की कृपा से नहीं हैं। आप यहां संविधान के संरक्षण में हैं। ताकि सभी शरणार्थियों को संविधान की गारंटी मिले। सरकार बनते ही इन सभी को सीएए को नागरिकता देने का काम और तेज किया जाएगा। हर घुसपैठिए से कहूंगा कि वो अपना बोरिया बिस्तर बांध लें,जो यहां आए,नकली कागज बनाए,सरकारी योजनओं का फायदा लिया। उन सभी का हिसाब होगा। दुनिया के विकसित देश भी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाल रहे हैं। भारत तो विकसित होने के रास्ते में हैं। अगर किसी घुसपैठिए को फर्जी राशन कार्ड दिया जाए तो वह आपके हक का चावल लूटेगा। अगर कोई घुसपैठिया फर्जी अधारकार्ड बनाता है तो वह किसान के हक का पैसा भी लूट लेगा। इसलिए आपको सतर्क रहना है टीएमसी को मौका नहीं देना है।
टीएमसी सरकार ने जनता
का बहुत नुकसान किया : मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आपके पड़ोस में असम है, वहां पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 1 लाख को ट्रेनिंग मिली है। बिहार में भी एक लाख दस हजार से ज्यादा को ट्रेनिंग दी गई है। हर एक को 15 हजार के आधुनिक औजार दिए गए हैं,लेकिन टीएमसी की निर्माम सरकार ने यहां लागू नहीं होने दिया। आपका बहुत बड़ा नुकसान किया है। यहां आयुष्मान योजना भी लागू नहीं होने दिया। इसलिए मैं गारंटी देता हूं कि 4 मई के बाद जब यहां बीजेपी का सीएम शपथ लेगा,तब पहली कैबिनेट बैठक में ही यहां आयुष्मान योजना लागू की जाएगी। यह मोदी की गारंटी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur