Breaking News

बिलासपुर@पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 15 अधिकारियों के तबादले,कई थानों की कमान बदली…

Share


बिलासपुर,10 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत 15 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है। यह तबादले आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेंगे। जारी सूची के अनुसार जिले के कई महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों और विशेष इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को बदला गया है। इनमें थाना प्रभारी, एसीसीयू, साइबर यूनिट, अजाक थाना, चकरभाठा, कोनी, तोरवा, बिल्हा और सिविल लाइन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। प्रशासनिक दृष्टि से इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। फेरबदल के तहत निरीक्षक दामोदर मिश्रा को हिरी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कृष्णचंद सिदार को मस्तूरी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजनीश सिंह को तोरवा थाना और भावेश शेण्डे को चकरभाठा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।


Share

Check Also

राजपुर@ प्रधानमंत्री आवास को मनरेगा मजदूरी भुगतान

Share ,मुख्यमंत्री आवास हितग्राहियों को अब तक नहीं मिली 23 हजार की राशिराजपुर,19 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply