Breaking News

राष्ट्रीय

पटना@बांकीपुर उपचुनाव का प्रचार थमा…राजग ने दिखाई एकजुटता,नीरज कुमार की जीत का किया दावा

पटना,28 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन द्वारा खाली की गई पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब 30 जुलाई को मतदान होगा। प्रचार के अंतिम दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी प्रमुख घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों …

Read More »

मध्यप्रदेश@मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन तेज,मूंग खरीदी समेत 8 सूत्रीय मांगों पर अड़े

मध्यप्रदेश,28 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश में मूंग की पूरी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने और अन्य 8 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन मंगलवार को और उग्र हो गया है।नर्मदापुरम से भोपाल के लिए निकले सैकड़ों किसानों का पैदल काफिला पुलिस की सख्त घेराबंदी और बैरिकेडिंग को दरकिनार करते हुए राजधानी की ओर बढ़ रहा है। …

Read More »

नई दिल्ली@राहुल बोले…रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया

लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा,संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश…. नई दिल्ली,28 जुलाई 2026। केंद्र सरकार ने लोक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर …

Read More »

नई दिल्ली@अस्पताल से छुट्टी के बाद राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक,बोले…गांधीजी का रास्ता आज भी सबसे सही…

नई दिल्ली,27 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपनी पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 26 दिन के उपवास और आंदोलन खत्म होने के बाद उन्होंने सबसे पहले गांधीजी को नमन किया।गांधीजी के रास्ते को बताया आज भी प्रासंगिकराजघाट …

Read More »

नई दिल्ली@आरबीआई लाएगा 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोट,सरकार ने ट्रायल को मंजूरी दी…

नई दिल्ली,27 जुलाई 2026। केंद्र सरकार ने 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलीमर बैंकनोटों के फील्ड ट्रायल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लोकसभा में लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि क्रक्चढ्ढ ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अधिनियम के तहत केंद्र सरकार …

Read More »

गुजरात@BAMSका पेपर लीक,WhatsApp पर वायरल हुए 11 सवाल

गुजरात,27 जुलाई 2026। गुजरात में उच्च शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। देशभर में NEET परीक्षा को लेकर विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब जामनगर स्थित प्रतिष्ठित गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS परीक्षा के पेपर लीक होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक …

Read More »

नई दिल्ली@‘फिर धरने पर बैठेंगे’, कॉकरोच जनता पार्टी की केंद्र सरकार को खुली चेतावनी

नई दिल्ली,27 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार को एक बार फिर खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई नहीं रोकी गई तो संगठन दोबारा देशव्यापी धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए मजबूर होगा। पार्टी का आरोप है कि पहले हुए समझौते के बावजूद विभिन्न राज्यों में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया …

Read More »

नई दिल्ली@जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त सीजेपी बोले-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं

नई दिल्ली,27 जुलाई 2026। छात्र आंदोलन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की घटना पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस हुई। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान पुलिसिया बल प्रयोग पर सख्त एतराज जताया। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों को …

Read More »

नई दिल्ली@पेपरलीक बिल पर चर्चा करने को विपक्ष तैयार,वोटिंग होगी

परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा शुरू नहीं…विपक्ष का हंगामा,छात्रों की पिटाई मामले पर बहस के लिए अड़ानई दिल्ली,27 जुलाई 2026। ’पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। विपक्ष आज इस पर चर्चा शुरू करने के लिए सहमत हो गया है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से …

Read More »

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान@होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया…जहाज में आग लगी

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान,26 जुलाई 2026। होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, यह टैंकर तेहरान की ओर से तय किए गए समुद्री मार्ग से अलग रास्ते से जा रहा था, जिसके बाद वह बारूदी सुरंग से टकरा गया। ईरान पहले भी कई बार चेतावनी दे …

Read More »