Breaking News

नई दिल्ली@राहुल बोले…रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया

Share


लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा,संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश….

नई दिल्ली,28 जुलाई 2026। केंद्र सरकार ने लोक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर विचार करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इसका उद्देश्य वर्ष 2024 में लागू कानून को और अधिक प्रभावी एवं कठोर बनाना है, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। डॉ. सिंह ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं की घटनाएं किसी एक राज्य या सरकार तक सीमित नहीं रही हैं। उन्होंने रेलवे भर्ती बोर्ड,अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा,एम्स,तमिलनाडु लोक सेवा आयोग,उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा तथा पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा सहित कई मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं अनुभवों के आधार पर वर्ष 2024 में व्यापक कानून बनाया गया था। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है।
यही बात प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में कही,हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। सदन में प्रियंका की टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। रिजिजू,निशिकांत दुबे और जोशी ने विरोध किया और कहा कि प्रियंका ने जोशी का चरित्र हनन किया। प्रियंका इस बात का सबूत दें और माफी मांगे। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार वचन नहीं, जुमले देती है। अखिलेश यादव ने कहा- मजाक मजाक में बनी कॉकरोच जनता पार्टी,कितनी बड़ी पार्टी बन गई। मजाक में शुरू हुई पार्टी कितनी गंभीर हो गई। इससे सरकार लोकतांत्रिक हो गई।
राहुल बोले…रेपिस्ट का बचाव करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा…देश के शिक्षा मंत्री के तौर पर बीजेपी ने ऐसे व्यक्ति को चुना है जो बलात्कारियों का बचाव करता है। जो व्यक्ति यह कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की जरूरत है। यह बहुत ही खराब बात है। आज देश के शिक्षा मंत्री वही हैं। पीएम का यह रवैया अजीब है,उनकी कैबिनेट में इतने सारे लोग हैं,वे उनमें से किसी को भी चुन सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों को बचाता है। वाकई हैरान करने वाली बात है।
प्रियंका ने पूछा…सरकार बताए पैलेट गन चलाने का ऑर्डर किसने दिया…
बच्चों पर लाठीचार्ज किसके आदेश पर हुआ,इसका जवाब पूरा देश चाहता है। जनता ने सांसदों को अपनी सेवा और जवाबदेही के लिए चुना है। छात्रों की मांग थी कि पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई हो,शिक्षा माफिया हटे,मंत्री इस्तीफा दें और लाठीचार्ज के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कर माफी मांगी जाए। शिक्षा व्यवस्था की खामियों और पढ़ाई के दबाव से कई छात्र आत्महत्या या डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। परिवार कर्ज लेकर पढ़ाई कराते हैं,फिर भी नौकरी की गारंटी नहीं है।
अखिलेश ने कहा- जो चढ़ावा नहीं बचा सके, वे पेपर लीक कैसे बचाएंगे
अखिलेश यादव ने कहा…‘पहला आंदोलन देखा, जिसमें बच्चों के मां-बाप ने कहा कि जाओ, आंदोलन करो। अगर यह गलत बात है,तो गृह मंत्री को लाइए, वे सब साफ कर देते हैं। जो लोग चढ़ावा नहीं बचा सके,वो लोग पेपर लीक कैसे बचा पाएंगे। भगवान के दरबार से दान गायब हो गया। उन्होंने कहा…लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। 20 परीक्षाएं लीक हो गईं। कोर्ट जाना पड़ा, इसके बाद परीक्षाएं रद्द हुईं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@फेसबुक से डिलीट हुआ पीएम मोदी का वीडियो,मेटा ने मांगी माफी

Share नई दिल्ली,28 जुलाई 2026। पीएम मोदी के वीडियो को फेसबुक से कुछ समय के …

Leave a Reply