Breaking News

छत्तीसगढ़

सूरजपुर@ युवा मोर्चा ने सूरजपुर में सेवा-भाव के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस…श्रमिक एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान,जनसेवा का लिया संकल्प

-संवाददाता-सूरजपुर,21 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सूरजपुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन सेवा और सम्मान के साथ मनाया गया, कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 16 स्थित दुर्गा पंडाल में किया गया, जहां श्रमिक एवं स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित कर सामाजिक समरसता और श्रम के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया, यह …

Read More »

बिलासपुर@बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर 90000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

राशन दुकान के आवंटन के लिए मांगे 1 लाख,एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा बिलासपुर,21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर एसीबी की टीम ने मस्तूरी के फूड इंस्पेक्टर को 90,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फूड इंस्पेक्टर ने स्व सहायता समूह को सरकारी उचित मूल्य की दुकान आवंटन करवाने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत मांगा …

Read More »

अम्बिकापुर@ हाईस्कूल मुख्य परीक्षा 2026 का हिन्दी विषय पेपर शांतिपूर्वक संपन्न

कुल 9637 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में 9359 हुए शामिल….अम्बिकापुर,21 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत दिनांक 21 फरवरी 2026 को हिन्दी विषय की परीक्षा जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक …

Read More »

रायपुर@छत्तीसगढ़ में अब 1 करोड़ 87 लाख मतदाता

एसआईआर के बाद बढ़े 2.34 लाख वोटर्स,रायपुर में 30 हजार वोटर कम हुएरायपुर,21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत नाम जोड़ने, हटाने के लिए बुलाए गए दावे-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में वोटरों की संख्या 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो …

Read More »

बैकुंठपुर@153 करोड़ की विकास सौगात के साथ मुख्यमंत्री का कोरिया दौरा ऐतिहासिक

जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा ने जताया आभार,कहा…जिले के विकास को मिली नई दिशाबैकुंठपुर,21 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। दो दिवसीय कोरिया जिला प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात प्रदान की। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं घोषणा की, साथ ही कोरिया उत्सव …

Read More »

अम्बिकापुर@मैनपाट रोड पर स्कॉर्पियो लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र में 10 फरवरी की देर शाम हुई स्कॉपियो लूट की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। लूटी गई स्कॉपिज़्यो को पुलिस ने घटना के दिन ही कोरबा जिले के जंगल से लावारिस हालत में बरामद कर लिया …

Read More »

अम्बिकापुर@सही तरीके से दिया गया सीपीआर से बचाई जा सकती है जान

अम्बिकापुर,20 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सरगुजा द्वारा संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय में प्राथमिक उपचार परीक्षण शिविर के साथ रक्तदान,नेत्रदान,अंगदान एवं देहदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में आपातकालीन सहायता,मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था। डॉ. श्रीकांत सिंह (मेडिकल ऑफिसर, नवापारा) ने प्राथमिक उपचार के महत्व …

Read More »

अम्बिकापुर@पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की भेंट

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअम्बिकापुर,20 फरवरी 202६ (घटती-घटना)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर स्थित अपने निज निवास पर क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने न केवल आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित भी किया। मंत्री राजेश …

Read More »

अम्बिकापुर@बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हादसा,छात्र की मौत

12 वीं की परीक्षा देने जाते समय गिट्टी पर फिसली बाइक, साथी गंभीर-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन शुक्रवार को एक दर्दनाक सडक हादसे में छात्र की मौत हो गई। हादसा बतौली थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक अपने मित्र के साथ बाइक से परीक्षा केंद्र जा रहा था। गंभीर …

Read More »

अम्बिकापुर@ लंबे इंतजार के बाद सरगुजा को मिल सकती है बड़ी हवाई राहत

अम्बिकापुर,20 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग को जल्द ही दिल्ली की सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। मार्च के आखिरी सप्ताह से एलायंस एयर कंपनी अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू करेगी। आधिकारिक सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। हवाई सेवा का संचालन एलायंस एयर द्वारा किया जाएगा। …

Read More »