Breaking News

अंबिकापुर

अम्बिकापुर@पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा,मृतिका के पूर्व पति ने दिया था घटना को अंजाम

अम्बिकापुर,04 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। शहर से लगे थोर गांव में रविवार की रात युवक व उसकी पत्नी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा ली है। महिला के पहले पति ने ही डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था। युवक की उसके घर पर जबकि पत्नी की जंगल में अर्द्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस …

Read More »

अम्बिकापुर@मेडिकल कॉलेज में पीजी में प्रवेश के लिए पहुंचे दो छात्र

अम्बिकापुर,04 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में पीजी में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो छात्र जिन्हे मेडिकल कॉलेज में एमसीसी द्वारा सीट आवंटित किया गया है। ये मंगलवार का मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर पहुंच कर प्रवेश प्रक्रिया एवं समिलित होने की प्रक्रिया की जानकारी ली। पीजी में प्रवेश के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे छात्र डॉ. …

Read More »

अम्बिकापुर@सरगुजा राजपरिवार के मुखिया ने की शस्त्र पूजा,आमजनों के लिए आज खोला जाएगा पैलेस

अम्बिकापुर,04 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा रियासत का परंपरागत दशहरा उत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरगुजा पैलेस में दशहरा की शुरुआत नवमीं तिथि पर होने वाले कुल देवी मां महामाया की पूजा अर्चना से शुरू हुई। आज दशमी तिथि लगने पर सरगुजा राजपरिवार के मुखिया एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव …

Read More »

अम्बिकापुर@बाजे-गाजे के साथ किया गया जवारा विसर्जन

अम्बिकापुर,04 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। शारदीय नवरात के नवमी के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ जवारा विसर्जन किया गया। मायापुर स्थित देवी धाम से मां की ज्वारा निकाली गई जो भ्रमण के बाद महामाया मंदिर में विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने बाना को जीभ से आरपार भेदकर शोभायात्रा में शामिल हुए। मायापुर चांदनी चौक स्थित …

Read More »

कुसमी@कुसमी में भक्तिभाव के साथ शरदीय नवरात्र के अवसर पर माँ की हो रही आराधना

-उपेश सिन्हा-कुसमी 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। नगर की विभिन्न जगहों में शरदीय नवरात्र के अवसर पर माँ दुर्गा माँ लक्ष्मी माँ सरस्वती गणेशजी और कार्तिक जी की प्रतिमाओं की स्थापना कर भक्त गण भक्ति भाव के साथ पुजा अर्चना कर रहे है ,माँ दुर्गा सेवा समिति दुर्गा चौक में माता की भक्ति के साथ भंडारे प्रसाद का भी वितरण किया …

Read More »

अम्बिकापुर@धान खरीदी हेतु केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के लिए नोडल अधिकारियों को किया गया नियुक्त

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन केन्द्रों में धान उपार्जन, बारदाने सुनिश्चित करने, सही गुणवत्ता तथा वास्तविक किसानों से धान की खरीदी तथा खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन चेक लिस्ट के अनुसार करने हेतु अधिकारियों- कर्मचारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।जारी आदेशानुसार धान …

Read More »

अम्बिकापुर@आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। एकीकृत बाल विकास के परियोजना अधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र सत्तीपारा वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा रफी अहमद किदवई वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिक के पद रिक्त है। आंगनबाड़ी कार्यकता एवं सहायिका के लिए 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक बाल विकास परियोजना …

Read More »

लखनपुर@आमिर सोहैल बने अम्बिकापुर विधानसभा अध्यक्ष

लखनपुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। हाल ही में सम्पन्न हुए युवा कॉंग्रेस की प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफ़ाइल एवं बहुचर्चित विधानसभा अम्बिकापुर से अध्यक्ष पद पर लखनपुर के युवा नेता आमिर सोहैल ने भारी मतों से जीत दर्ज किया।जैसा कि विदित है कि आमिर सोहैल दानिश रफ़ीक के पैनल के उम्मीदवार थे और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पैलेस …

Read More »

अम्बिकापुर@सत्य और अहिंसा का मार्ग ही पूरे विश्व में ला सकती है शांति

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती को सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। प्रात 8 बजे स्वच्छता प्रकल्प द्वारा स्थानीय गौरी मंदिर पुलिस लाइन में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया तत्पश्चात 10.30 बजे किसान मोर्चा द्वारा किसान व जवान सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर किसान एवं जवानों को सम्मानित किया गया …

Read More »

अम्बिकापुर@ड्यूस बॉल क्रिकेट के लिए खिलाडिय़ों का किया गया चयन

अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा क्रिकेट संघ के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को गांधी स्टेडियम ग्राउंड में 16 वर्ष बालक ड्यूस बॉल क्रिकेट का चयन ट्रायल लिया गया। जिसमें लगभग 30 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाडिय़ों में सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर के खिलाड़ी शामिल हैं। इस चयन ट्रायल से जो व खिलाड़ी वंचित रह गये हैं और जिनका …

Read More »