अंबिकापुर, 30 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम बरबहला में दूध का पैसा समय पर नहीं देने पर गांव के हो एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की है। बदमाशों ने गर्भवती महिला को भी नहीं छोड़ा और डंडे से महिला के पेट में चोट लगने से वह गर्भपात हो गई। पीडि़त की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय सोनी सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरबहला का रहने वाला है। वह गांव के ही नारायण यादव से दूध लेता था। पिछले कुछ दिनों से दूध का पैसा नहीं दिया था। दूध का पैसा लगभग दो हजार रुपए बाकी थे। गुरुवार की दोपहर नारायण यादव ने दूध का पैसा मांगने गया था। इस दौरान विजय ने बाद में दे देने की बात कही। दूध के पैसे को लेकर नारायण विजय सोनी के साथ विवाद करने लगा। इसके बाद नारायण पुन: अपने घर चला गया। कुछ देर बाद पुन: अपने दो बेटों के साथ लाठी डंडे से लैस होकर आया और विजय के घर में घुसकर मारपीट करने लगा। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची विजय की साली के पेट में डंडे से मार दिया। महिला 5 माह की गर्भवती थी। पेट में डंडे से चोट लगने से दर्द शुरू हो गया और महिला का गर्भपात हो गया। विजय सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नारायण यादव व उसके दो पुत्र के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 452 व 313 के तहत अपराध दर्ज काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur