Breaking News

अंबिकापुर@महिला के साथ मारपीट कर बदमाशों ने लूटे मोबाइल व रुपए

Share

अंबिकापुर, 30 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। गुरुवार की शाम शहर के जेल तालाब के पास दो बदमाशों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसके हाथ से मोबाइल व पर्स लूट कर फरार हो गए। पर्स में 600 रुपए था। महिला आया का काम करती है। जो काम कर वापस घर लौट रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवन्ती मरावी शहर के दर्रीपारा जेल तालाब के पास की रहने वाली है। वह आया का काम करती है। गुरुवार को घरों में काम करने गई थी। काम खत्म कर वापस घर लौट रही थी। तभी उसके मोबाइल पर फोन आने पर वह प्रखर मेडिकल के पास तालाब के मेड़ पर बैठ कर बात कर रही थी। इससे पूर्व वहां पर स्कूटी सवार दो युवक वहां खड़े थे। तभी एक युवक महिला के पास पहुंचा और मोबाइल छिनने लगा। महिला द्वारा चिल्लाने पर पुन: दूसरा युवक वहां पहुंचा। एक युवक महिला को पकड़ लिया और दूसरा उसके साथ मारपीट कर मोबाइल व पर्स लूट कर स्कूटी स्टार्ट कर फरार हो गए। इस दौरान महिला द्वारा चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किए पर दोनों फरार हो गए। पीडि़त महिला ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply