Breaking News

राष्ट्रीय

पटना@पटना में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपित मुठभेड़ में मारे गए,मनेर थानाध्यक्ष घायल

पटना,06 नवम्बर 2026। बिहार के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन कथित आरोपित मारे गए। मुठभेड़ के दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलीबारी हुई, जिसमें कुल 42 राउंड गोलियां चलीं। पटना के …

Read More »

सीतापुर@सीतापुर : ट्रक की चपेट में आकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली पांच की दर्दनाक मौत

सीतापुर,06 नवम्बर 2026। जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिहानी मार्ग पर कुलहाघाट के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुंडन संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत …

Read More »

देहरादून@तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद,उत्सव डोली मक्कूमठ रवाना

देहरादून,06 नवम्बर 2026। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही वर्ष 2026 की तुंगनाथ धाम की ग्रीष्मकालीन यात्रा का समापन हो गया। समुद्रतल से करीब 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मंदिर परिसर …

Read More »

नई दिल्ली@दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट बोला…

कोई पाबंदी काम नहीं करेगी….कहा…हम जितने ज्यादा आदेश देंगे,नियमों का उल्लंघन उतना ही बढ़ेगा नई दिल्ली,06 नवम्बर 2026। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए वह जितने ज्यादा आदेश और पाबंदियां लगाएगा, उनका उल्लंघन उतना ही बढ़ेगा। कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ सख्त नियम …

Read More »

देहरादून@राहुल गांधी की वोट बचाओ यात्रा घुसपैठिया बचाओ यात्रा : अमित शाह

उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य,शाह बोले-2027 में 65 पार…देहरादून,06 नवम्बर 2026। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ को ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन …

Read More »

नई दिल्ली@सीबीएसई : 10वीं-12वीं बोर्ड की डेटशीट जारी,16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

नई दिल्ली,06 नवम्बर 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया। इसके अनुसार, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। ऐसे में छात्रों को अपनी परीक्षा की तारीख …

Read More »

नई दिल्ली@दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू,कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार

नई दिल्ली,06 नवम्बर 2026। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में गिरावट के मद्देनजर सख्त कदम उठाते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसके तहत प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निर्माण कार्यों, वाहनों और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण …

Read More »

नई दिल्ली@केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया

नई दिल्ली,06 नवम्बर 2026। सेमीकॉन इंडिया 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल शुक्रवार को लॉन्च किया गया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग योजना के तहत स्वीकृत 12 आवेदकों की सूची जारी की गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के विस्तार को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि देश तैयार उत्पादों से मॉड्यूल, कंपोनेंट्स …

Read More »

राजपुरा@कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग…पटियाला में चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी,सभी यात्री सुरक्षित

राजपुरा,06 नवम्बर 2026। अमृतसर की ओर आ रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोचों में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के डिब्बों से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। अपनी जान बचाने के लिए यात्री चलती ट्रेन से नीचे उतरने लगे। घटना राजपुरा के …

Read More »

नई दिल्ली@एसआईआरः वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों को राहत…मिलेगा दोबारा फॉर्म भरने का मौका

दिल्ली,महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के वोटर फिर नाम जुड़वा सकेंगेनई दिल्ली,06 नवम्बर 2026। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं,उन्हें चुनाव आयोग ने एक और मौका देने का फैसला किया है। यह राहत उन लोगों को मिलेगी, जिन्हें गणना फॉर्म जारी किए गए थे,लेकिन अनुपस्थित,दूसरी जगह शिफ्ट होने,मृत या …

Read More »