Breaking News

अम्बिकापुर@तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 02 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के रिंग रोड स्थित नमनाकला में सोमवार की शाम एक सडक हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। मृतक की पहचान प्रह्लाद सोनी (55 वर्ष), निवासी नमनाकला रिंग रोड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रह्लाद सोनी सोमवार शाम सीमेंट लोड कराकर बाइक से कहीं जा रहे थे। वे कॉर्मेल स्कूल के पास रिंग रोड पर डिवाइडर पार कर रहे थे,तभी गांधी चौक की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रह्लाद सोनी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पतल भेजवाया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग रहा था। जिसे सूचना पर मणिपुर पुलिस ने बिलासपुर चौक के पास पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply