Breaking News

लखनऊ@युवाओं,महिलाओं और गरीबों के लिए यह बजट : योगी आदित्यनाथ

Share


लखनऊ,02 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट के लिए सोमवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से कहा कि इस दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में जो यात्रा तय की, आज उसी का परिणाम है कि 25 करोड़ से अधिक आबादी गरीबी से बाहर निकलर भारत के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। जब नीति स्पस्ट होती है और नियत साफ होती है, तो इसी प्रकार परिणाम आता है। आज भारत तेजी से आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी का हमेशा से जोर रहा है कि हमें अपने अधिकारों पर ही नहीं बल्कि कर्तव्यों पर जोर दिया जाना चाहिए। समाज, राष्ट्र के प्रति हर नागरिक का क्या कर्तव्य है, यह समझना चाहिए। यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में आया। इस बजट में रिफॉर्म, ग्रोथ और फिजिकल डिसिप्लिन देखने को मिला है। यह बजट सुदृढ़ कार्य करेगा। बजट में मूल कर्तव्यों के बारे ध्यान आकर्षित किया गया है। किसान, युवा, महिला और गरीब की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर यह बजट पेश हुआ है। इसमें 10 हजार करोड़ एमएसएमई सेक्टर के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। सबसे अधिक 96 लाख एसएमएमई इकाइयां उत्तर प्रदेश में हैं। इन्हें आगे बढ़ाने में मदद होगी। यूपी सबसे अधिक इसका लाभ ले सकेगा। सात रेलवे के नए कॉरिडोर में दो यूपी को प्राप्त हुए हैं। ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरिडोर यूपी से होकर गुजरेगा। इसमें ट्रेनों की 300 से 500 किलोमीटर प्रति घण्टा स्पीड होगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वाराणसी से हल्दिया तक वाटरवे शुरू हो गया है। गोमती समेत अन्य नदियों में भी इसका लाभ लिया जा सकता है। 10 हजार करोड़ बायोफार्मा हब बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार इस दिशा में योजना बनाकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना भी लॉन्च की गई है। यूपी में सबसे अधिक गांव हैं। इस योजना का सबसे अधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के ढाई लाख बुनकर को लाभ होगा।


Share

Check Also

मनोरंजन@कटरीना को छोड़ दिशा संग अक्षय ने लगाए ठुमके

Share ऊंचा लंबा कद का नया वर्जन रिलीज अक्षय कुमार और दिशा पाटनी अभिनीत फिल्म …

Leave a Reply