Breaking News

अम्बिकापुर@भाई ने भाई के मकान को आग के हवाले किया

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापारा में मुर्गा का दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के घर में उसका भाई ही आग लगा दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी भाई के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घुटरापारा में स्थित पुराने मकान में गंगाराम यादव पिता परगन राम मुर्गा दुकान संचालित करता है। 31 जनवरी को उसका भाई हृदय यादव मुर्गा काटने के उपयोग में आने वाले लकड़ी के गुटका को ले गया था। वापस करने के लिए कहने पर दोनों के बीच मनमुटाव की स्थिति बनी, और हृदय यादव ने उसके दुकान और मकान में आग लगा देने की धमकी दी थी। इसके बाद देर रात 10 बजे उसके पुराने घर में आग लगने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले द्रोपदी यादव ने दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो घर में रखा सिलाई मशीन,टुल्लू पंप,पाइप,पेटी में रखा सामान,अंकसूची,जमीन का कागजात,टीवी सहित पूरा सामने जलकर खाक हो गया था।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply