Breaking News

अम्बिकापुर@बतौली में कपड़े की दुकान में भीषण आग,30 लाख का माल खाक…

Share


शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका,एक घंटे में पाया गया काबू
-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 02 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा करीब 30 लाख रुपये का कपड़ा और पांच लाख रुपये से अधिक का फर्नीचर जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर-सीतापुर मेन रोड पर स्थित अमित क्लॉथ स्टोर्स में रात करीब 2.30 बजे आग लगी। दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख हाइवे से गुजर रहे चारपहिया वाहन सवारों ने वाहन रोककर पास में रहने वाले परमेश्वर गुप्ता को जगाया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद दुकान संचालकों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान के दोनों शटर तपने लगे थे और लपटें बाहर तक दिखाई दे रही थीं। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। राहत की बात यह रही कि दुकान से सटी किराना दुकान आग की चपेट में आने से बच गई। दुुकान संचालक नवीन गुप्ता ने बताया कि वे रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। उनका परिवार दुकान के पीछे बने मकान में ही रहता है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि आगजनी में दुकान के अंदर बना कमरा भी धुएं से भर गया था, लेकिन समय रहते सूचना मिलने से आग घर तक नहीं फैल सकी। घटना के बाद संचालक का परिवार सदमे में है। फिलहाल बतौली पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply