Breaking News

अम्बिकापुर@मॉल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई…तीन मंजिला भवन गिरने के कगार पर,विजय मार्ग सील

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के संगम चौक में कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए की जा रही असुरक्षित गहरी खुदाई के चलते एक तीन मंजिला भवन गिरने के कगार पर आ गया। रविवार देर रात आसपास के लोगों को भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ,जिसके बाद बाहर निकलने पर बगल में स्थित भवन में दरार और झुकाव नजर आया। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने एहतियातन संगम चौक से विजय मार्ग की ओर जाने वाला रास्ता बैरीकेड लगाकर बंद करा दिया है। वहीं सुरक्षा कारणों से आसपास स्थित करीब एक दर्जन दुकानों को भी बंद कराया गया। संगम चौक में दिनेश कश्यप द्वारा कॉम्प्लेक्स निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए अंडरग्राउंड निर्माण हेतु मुख्य मार्ग से सटे भूखंड में गहरा गड्ढा खोदा गया, जिससे सटे डॉ. धनंजय प्रसाद का तीन मंजिला मकान प्रभावित हुआ है। यह मकान फिलहाल खाली है, क्योंकि परिवार रांची में निवासरत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भारी वाहन गुजरने पर भवन हिलता हुआ महसूस हो रहा है। निर्माण स्थल पर मशीनों के अधिक उपयोग से स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल भवन को गिरने से बचाने के लिए क्रेन की मदद से मोटे एंगल का सहारा दिया जा रहा है। प्रशासन की निगरानी में सुरक्षा उपाय जारी हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply