Breaking News

रायपुर संभाग

रायपुर@ कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार, शराब घोटाले में एसीबी की कार्रवाई

रायपुर,19 जून 2025 (ए)। झारखंड एसीबी ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबार से जुड़े कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुख्ता सूचना के मुताबिक, झारखंड एसीबी की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे रांची की कोर्ट के पेशी के लिए लाए जाने की तैयारी की जा रही है। सिद्धार्थ …

Read More »

रायपुर@ वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच कर सकती है सीबीआई

रायपुर,19 जून 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर अतिक्रमण और फर्जी रजिस्ट्री के मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी। वहीं वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए वक्फ बोर्ड जल्द सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। ये बातें छग वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज …

Read More »

रायपुर@ कवासी लखमा से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

बोले…व्यक्तिगत दुश्मनी के तौर पर व्यवहार कर रही सरकार…रायपुर,19 जून 2025 (ए)। चर्चित शराब घोटाला मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी मामले में 15 जनवरी से पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा जेल में बंद है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यानी 19 जनवरी को रायपुर के सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां कवासी लखमा और विजय भाटिया से मुलाकात …

Read More »

रायपुर@ सहायक शिक्षक विज्ञान पद पर समायोजन के लिए काउंसलिंग शुरू

रायपुर,19 जून 2025 (ए)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बीएड सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के निर्णय के बाद सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग 17 जून से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 26 जून तक चलेगी।छत्तीसगढ़ में 2023 में सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित एवं बीएड अहर्ता के कारण सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों …

Read More »

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में खुलेगी नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी

अमित शाह करेंगे भूमिपूजन इस साल से शुरू होंगी कक्षाएं…रायपुर,19 जून 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ को जल्द ही एक बड़ी शैक्षणिक सौगात मिलने जा रही है। नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे। …

Read More »

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में भव्य आयोजन,रायपुर में राज्यपाल डेका

रायपुर,19 जून 2025 (ए)। 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलेवार कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। रायपुर में होने वाले मुख्य आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका …

Read More »

रायपुर@अगले महीने से भूमि खरीदनेवालों को बड़ा झटका

छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से बढ़ेंगी जमीन की सरकारी गाइडलाइन दरेंराजस्व में होगी वृद्धिरायपुर,19 जून 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार 1 जुलाई 2025 से जमीन की नई सरकारी गाइडलाइन दरें लागू करने जा रही है। पंजीयन विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में मौजूदा जमीन की बाजार दरों …

Read More »

रायपुर@ सीएम विष्णुदेव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ

जशपुर जिले के तपकरा से होगी शुरूआततेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को वितरित होगी चरण पादुकाछत्तीसगढ़ढ़ सरकार का एक और वादा होगा पूरारायपुर,18 जून 2025 (ए)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित वृहद एवं भव्य कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका …

Read More »

रायपुर@ शिक्षकों की कमी दूर करने राज्य सरकार का बड़ा फैसला

अब बीच सत्र रिटायर नहीं होंगे शिक्षकरायपुर,18 जून 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश के शासकीय एवं 100त्न अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ नगर निगमों के स्कूलों में पदस्थ शिक्षक सत्र के बीच में रिटायर नहीं होंगे। यदि कोई शिक्षक सत्र के मध्य में सेवानिवृत्त हो रहा …

Read More »

रायपुर@ छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर सियासी घमासान तेज- कांग्रेस बोली अघोषित आपातकाल

रायपुर,18 जून 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के बड़े सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर बैन लगाने के आदेश ने राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने इस फैसले को सरकार की नाकामी छिपाने की कोशिश बताते हुए जमकर विरोध किया है। वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सफाई दी कि यह आदेश मरीजों की निजता की सुरक्षा …

Read More »