Breaking News

रायपुर@अगले महीने से भूमि खरीदनेवालों को बड़ा झटका

Share


छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से बढ़ेंगी जमीन की सरकारी गाइडलाइन दरें
राजस्व में होगी वृद्धि
रायपुर,19 जून 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ में जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार 1 जुलाई 2025 से जमीन की नई सरकारी गाइडलाइन दरें लागू करने जा रही है। पंजीयन विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में मौजूदा जमीन की बाजार दरों का क्षेत्रवार सर्वे पूरा कर लिया है। इस सर्वे के आधार पर जिलेवार और क्षेत्रवार मूल्य विश्लेषण कर नई दरें तय की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, नई गाइडलाइन दरों के लागू होने से पूरे राज्य में जमीन की कीमतों में औसतन 10-15त्न और रायपुर के 50 किलोमीटर के दायरे में 20-25 तक की वृद्धि होने की संभावना है। यह बदलाव आठ साल बाद हो रहा है,क्योंकि पिछली बार 2017 में गाइडलाइन दरें निर्धारित की गई थीं। नई दरों से सरकार को पंजीयन से मिलने वाले राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply