Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में भव्य आयोजन,रायपुर में राज्यपाल डेका

Share

रायपुर,19 जून 2025 (ए)। 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलेवार कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। रायपुर में होने वाले मुख्य आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जबकि जशपुर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले के योग दिवस कार्यक्रम में और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा जिले के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। प्रत्येक जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विशेष सत्र,योग प्रदर्शन और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों,स्कूली बच्चों, और सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी की उम्मीद है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply