Breaking News

छत्तीसगढ़

रायपुर@उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की

दीपावली के पहले कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने के निर्देश रायपुर,12 अक्टूबर 2025। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय …

Read More »

रायपुर@धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार : सीएम साय

रायपुर,12 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और विभागीय सचिव शामिल होंगे। पहले दिन की बैठक में खाद्य विभाग की समीक्षा …

Read More »

एमसीबी@पीएम मोदी ने की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत

पीएम धन्य-धान्य योजना से कृषि उत्पादकता,फसल विविधीकरण और किसानों की आय में होगी वृद्धि एमसीबी,12 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से देश के किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल की गई है। योजना के …

Read More »

कोरबा@अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘सशक्त बालिका-सशक्त समाज’ थीम पर जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन’

कोरबा,12 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलेभर में सशक्त बालिका सशक्त समाज थीम पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस इस संदेश के साथ मनाया गया कि हर बालिका अपने भीतर अपार संभावनाएं और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। जिले की 40 ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से …

Read More »

बैकुण्ठपुर@विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान संपन्न

स्वदेशी वस्तुओ के उपयोग से बनेगा भारत आत्मनिर्भर : राजवाड़े बैकुण्ठपुर,12 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। देशव्यापी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन अस्थाई भाजपा कार्यालय भवन मे किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि कर किया। कार्यक्रम मे …

Read More »

कोरिया@आजादी के बाद पहली बार कोरिया जिले के रनई ग्राम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम हुआ संपन्न

भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हुआ रनई ग्रामशताब्दी वर्ष पथ संचलन कार्यक्रम का रनई ग्राम में गजब का उत्साह नजर आया,बच्चे युवा बुजुर्ग सभी बने हिस्सा कोरिया/पटना/रनई 12 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष स्थापना दिवस मना रहा है और इस वर्ष विजयादशमी उत्सव एवम पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक ग्राम मोहल्ला …

Read More »

बैकुण्ठपुर@एक पुलिस ने पकड़ा गलत मानकर दूसरे ने छोड़ा सही मानकर,कोरिया पुलिस की अजीब कार्यवाही?

साइबर सेल प्रभारी ने मवेशियों से भरी ट्रक पकड़कर सौंपी कोतवाली पुलिस को,कोतवाली पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर ट्रक को छोड़ाक्षमता से अधिक मवेशी एक ही वाहन में लेकर जा रहे थे मवेशी व्यापारी, गौ सेवक अनुराग दुबे ने कहा पुलिस की कार्यवाही दोषपूर्ण बैकुण्ठपुर 11 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की कोतवाली पुलिस ने मवेशी से भरी उस ट्रक …

Read More »

दुर्ग-भिलाई@दादी-पोती डबल मर्डर,18 महीने बाद दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग-भिलाई,11 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दादी-पोती के दोहरे हत्याकांड का 18 महीने बाद खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मृतक नाबालिग लड़की के साथ अफेयर था। आरोपी की सगाई हो चुकी थी। जब यह बात नाबालिग लड़की को पता चली तो उसने अपनी सहेलियों से अपने …

Read More »

रायपुर@एनएचएम कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात,वेतन में 5′ की बढ़ोत्तरी

रायपुर,11 अक्टूबर 2025। राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मियों को दिवाली के पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा. हालांकि शासन के आदेश में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक साल की पूरी हो …

Read More »

रायपुर@कोल घोटाला…रायपुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने ईओडब्ल्यू-एसीबी को जारी किया नोटिस

सूर्यकांत तिवारी का पहले टाइप्ड-बयान दर्ज कराने का आरोप;भूपेश बोले-जांच एजेंसियां सुपारी ले रही हैं क्या? रायपुर,11 अक्टूबर 2025। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पर आरोप है कि उन्होंने मजिस्ट्रेट के समक्ष अभियुक्त का मौखिक बयान दर्ज कराने के बजाय पहले से तैयार किया गया टाइप्ड बयान अदालत में पेश किया और उसे अभियुक्त सूर्यकांत तिवारी का …

Read More »