Breaking News

बिलासपुर@छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात….डॉ. सुषमा सिंह बनीं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की कोर सदस्य..

Share

बिलासपुर,26 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। बिलासपुर निवासी एवं भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय नेत्री डॉ. सुषमा सिंह को भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की हिंदी सलाहकार राष्ट्रीय समिति का कोर सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ उन्होंने न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। केंद्र सरकार द्वारा गठित इस राष्ट्रीय समिति में देशभर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। समिति में राज्यसभा और लोकसभा के कई सदस्य भी शामिल हैं, जिनमें डॉ. सुमित पात्रा, उज्ज्वल रमण सिंह, इंदिरा हांग सुब्बा,माला राज्य लक्ष्मी शाह, मयंक भाई जयदेव भाई नायक और जियाउल रहमान जैसे नाम प्रमुख हैं। इनके साथ डॉ. सुषमा सिंह को भी इस प्रतिष्ठित समिति में स्थान दिया गया है। यह समिति कुल 15 सदस्यों की कोर टीम है, जो भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय से जुड़े विभिन्न कार्यों, योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करेगी। साथ ही, यह समिति केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने में सेतु की भूमिका निभाएगी और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को भी बढ़ावा देगी। डॉ. सुषमा सिंह पिछले लगभग 8 वर्षों से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनके सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी इस नियुक्ति को न केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों की सराहना माना जा रहा है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। प्रदेशभर में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। छत्तीसगढ़ से जुड़े लोगों ने इस पहल के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. सुषमा सिंह को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply