Breaking News

अम्बिकापुर@शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ा युवक उतारते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 मार्च 2026 (घटती-घटना)। लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी पसंद की लडकी से शादी की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब 4 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जैसे ही युवक नीचे उतरा,पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार छीरोपारा निवासी योगेश यादव (27) मंगलवार सुबह थाने से करीब 200 मीटर दूर स्थित मोबाइल टॉवर पर करीब 40 फीट ऊंचाई तक चढ़ गया। युवक का कहना था कि यदि उसकी शादी मनपसंद लडकी से नहीं कराई गई तो वह टॉवर से कूद जाएगा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और परिजन पहुंचे। काफी देर तक समझाइश दी गई, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान टॉवर के आसपास लोगों की भीड़ लग गई और करीब 4 घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बताया जा रहा है कि युवक का उक्त युवती से कथित प्रेम संबंध था,लेकिन युवती शादी के लिए तैयार नहीं थी। युवती ने युवक के खिलाफ पहले ही छेड़छाड़ और परेशान करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। आखिरकार परिजनों द्वारा शादी कराने का आश्वासन दिए जाने पर युवक नीचे उतर आया। नीचे आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बयान
युवक के खिलाफ युवती ने छेड़छाड़ व परेशान करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
प्रदीप जायसवाल,थाना प्रभारी लुंड्रा


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply