Breaking News

छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर@मैनपाट में हाथियों का हमला…बुजुर्ग महिला की मौत,लकड़ी लेने गई थी जंगल,सुबह मिला शव

-संवाददाता-अम्बिकापुर,25 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना मैनपाट क्षेत्र की है, जहां हाथियों ने एक बुजुर्ग महिला को पटककर मार डाला। बुधवार सुबह महिला का शव जंगल में बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मैनपाट के ग्राम बरिमा के पकरीपारा निवासी 65 वर्षीय महिला मंगलवार को गांव से …

Read More »

अम्बिकापुर@राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री का पुतला फूंका,पुलिस से झूमाझटकी -संवाददाता-अम्बिकापुर,25 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस सरगुजा ने जिलाध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में घड़ी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान पुलिस द्वारा बेवजह विवाद एवं दोहरे रवैये के उपरांत युवा कांग्रेस ने पुलिस …

Read More »

अम्बिकापुर@भारत मंडपम में युवा कांग्रेस के अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में घड़ी चौक पर उग्र प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी सरगुजा महिला मोर्चा नेराहुल गांधी का पुतला दहन कर जताया आक्रोश -संवाददाता-अम्बिकापुर,25 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। एआई समिट के दौरान भारत मंडपम,नई दिल्ली में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए अमर्यादित,अभद्र एवं अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में आज स्थानीय घड़ी चौक अंबिकापुर में भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा द्वारा तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। महापौर मंजूषा भगत एवं प्रदेश महिला …

Read More »

अम्बिकापुर@दूषित पेयजल को लेकर कांग्रेस ने निगम कार्यालय का किया घेराव

पीलिया से दो मौत का आरोप…उच्च स्तरीय जांच की मांग… -संवाददाता-अम्बिकापुर,25 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति और पीलिया के बढ़ते मामलों को लेकर बुधवार दोपहर कांग्रेसियों ने गौरव पथ स्थित नगर निगम के नए कार्यालय का घेराव किया। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद और जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए निगम प्रशासन,जनप्रतिनिधियों और …

Read More »

बलौदाबाजार@2 पुलिसकर्मियों की मौत,तेज रफ्तार वाहन ने लिया चपेट में

बलौदाबाजार,25 फरवरी 2026। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दोनों ड्यूटी जाने के लिए एक बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव और प्रशांतधर दीवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर …

Read More »

बिलासपुर@बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

ई-मेल में कैंपस को निशाना बनाने का जिक्र बलौदाबाजार जिला कोर्ट को मिला ईमेल फर्जी निकलाबिलासपुर,25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। सुबह इस मैसेज में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और …

Read More »

रायपुर@छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026

2 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान आज जारी होगी अधिसूचना….रायपुर,24 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए आगामी 16 मार्च को मतदान संपन्न होगा,जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह निर्वाचन कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त होने के कारण …

Read More »

रायपुर@5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के विरोध में लगी याचिका खारिज

हाईकोर्ट ने कहा-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग लेगा परीक्षारायपुर,25 फरवरी 2026 । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा के विरोध में दायर याचिका खारिज कर दी है। ये याचिका छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से लगाई गई थी। कोर्ट ने साफ कहा कि, सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में परीक्षा …

Read More »

रायपुर@छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को कानूनी कवच ‘मीडिया कर्मी सुरक्षा अधिनियम, 2023’ लागू

पत्रकारों की सुरक्षा,पंजीयन,त्वरित जांच और दंडात्मक कार्रवाई का कानूनी ढांचा तैयार –न्यूज डेस्क–रायपुर,25 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा अधिनियम, 2023’ को 2 जून 2023 को राजपत्र में प्रकाशित कर प्रभावी किया गया, यह अधिनियम मीडिया कर्मियों को उनके पेशेवर दायित्वों के निर्वहन के दौरान होने वाले हमले, …

Read More »

रायपुर@सदन में उठा नशे-गिग वर्कर्स का मुद्दा…चंद्राकर बोले…प्रदेश में 2 लाख ड्रग यूजर

बस्तर को उद्योगपतियों को सौंपे जाने की बात दुष्प्रचार : सीएम शर्मारायपुर,25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक ने नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन को असफल बताया है। जबकि गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रशासन के फेल होने के आरोपों को नकारा है। चंद्राकर ने ्रढ्ढढ्ढरूस् …

Read More »