कुसमी,18 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। विकासखंड मुख्यालय में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर स्वीप कार्यक्रम के तहत कुसमी शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगो को मतदान करने के लिय प्रेरित किया,गौरतलब है की विधानसभा चुनाव के लिय अब मतदान का दिन कुछ ही दिन शेष रह गया है,और लोग इस चुनाव में मतदान के प्रति रुचि ले अधिक से अधिक संख्या में मतदाता अपना मत का प्रयोग करे, इस उद्देश्य से विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने हाथो में तख्ती लेकर तख्ती में कई तरह के नारे लिख कर सड़क पर चलते हुए नारे लगाकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur