Breaking News

अंबिकापुर@रोटी बैंक ने निकाली 151 मीटर लम्बी चुनरी यात्रा

Share

अंबिकापुर,18 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। समाजसेवी संस्था रोटी बैंक द्वारा नवरात्रि पर्व पर चुनरी यात्रा निकाली गई। 151 मीटर लम्बी चुनरी के साथ महिलाओ ने मातारानी के जयघोष से आकाश गूंजा दिया।रोटी बैंक की चुनरी यात्रा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी की अगुवाई में बिलासपुर चौक स्थित अनोखी सोंच के दुर्गा पंडाल से निकली।जयस्तम्भ चौक,महामाया चौक होते हुए महामाया मंदिर पहुचीं।वहां पूजा अर्चना के साथ मां महामाया को चुनरी समर्पित किया गया। इस आयोजन में सरला राय, उषा शर्मा, पूजा शर्मा,सरोज सिंह,आशा विश्वकर्मा,चंदा साहू,गीता प्रजापति,सोनिका,सोनिका,अनामिका,नीलू, ममता, स्वाति पूनम, रेखा, अनजान परिहार,मोना सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply