
अंबिकापुर,12 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। घड़ी चौक स्थित विवेकानंद स्कूल परिसर में विशालकाय गुबारे में गुरुवार की दोपहर हवा भरी जा रही थी। हवा भरने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। हादसे में हवा भरने वाला एक कर्मचारी के अलावा तैयारी में लगे 5 युवक व करीब 3 दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसपी स्कूल परिसर में पहुंचे और सभी घायलों को शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकांश बच्चों को मामूली चोटे आई हैं।
दशहरे पर होने वाले आयोजन को लेकर युवाओं द्वारा शहर के घड़ी चौक के पास विशालकाय गुबारा हवा में लटकाया जाना था। इसके लिए विवेकानंद स्कूल परिसर में गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गुबारा फुलाया जा रहा था।
इसी दौरान तेज आवाज के साथ अचानक सिलेंडर में लास्ट हो गया। इससे उड़े धूल-कण व गिट्टियों से गुबारा फुलाने वाला एक कर्मचारी समेत 6 युवक व स्कूल परिसर में खड़े 33 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी सुनील शर्मा समेत तैयारी में लगे अन्य युवा वहां पहुंचे।
एसपी-कलेक्टर के निर्देश पर घायल 6 युवकों को कमलेश नेत्रालय, लाइफ लाइन हॉस्पिटल व स्कूली बच्चों को मासूम हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया।33 स्कूली बच्चों में से सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इसके अलावा 2 युवकों को थोड़ी ज्यादा चोटें आई हैं। हालांकि उन्हें कितनी चोटें लगी हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur