अंबिकापुर,04 अक्टूबर 2 023 (घटती-घटना)। अस्पताल बंद रहने के कारण सडक¸ दुर्घटना में घायल महिला का इलाज नहीं हो सका। कोई साधन नहीं मिलने पर परिजन उसे घर ले गए। दूसरे दिन उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रतिया सांडिल्य पति बैगा गोड़ उम्र 60 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के ्रगाम परसबार कला की रहने वाली थी। सडक¸ पार करने के दौरान 2 अक्टूबर को बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया था। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन ने महिला को इलाज के लिए केरता अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल बंद रहने के कारण महिला का इलाज नहीं हो सका। कोई साधन नहीं मिलने पर परिजन उसे घर वापस ले गए। दूसरे दिन महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे निजी वाहन से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur