Breaking News

अंबिकापुर@महिला की संदिग्ध मौत, मायके वाले ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Share

अंबिकापुर. दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवापुर के आश्रित ग्राम लवइडिह में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति पर मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मृतका के पति का कहना है कि गिरने से उसकी मौत हो गई है। जबकि उसके आंख व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है। 

जानकारी के अनुसार रामबाई पति विफल राम उम्र ३० वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवापुर के आश्रित ग्राम लवइडिह की रहने वाली थी। गुरुवार को विफल ने दरिमा थाना पहुंचकर बताया कि मेरी पत्नी की मौत गिरने से हो गई है। वह डेम में नहाने के दौरान गिर गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इधर सूचना पर मृतका के पिता भी उसके घर पहुंचा। बेटी की लाश देकर उसके पिता ने उसके पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का कहना है कि उसके आंख व शरीर में चोट के निशान है। वहीं पुलिस फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है।  


Share

Check Also

बैकुंठपुर/ एमसीबी@ 6 मौतें, 37 घायल…फिर जागा परिवहन विभाग! 3 बसें जब्त… 4 पर चालानी कार्रवाई,उसी शाम कोरिया डीटीओ नवा रायपुर अटैच

Share बस हादसे के बाद डीटीओ पर कार्रवाई,लेकिन अनफिट बसों को सड़कों पर दौड़ने देने …

Leave a Reply