Breaking News

अम्बिकापुर@नवा बिहान की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला को दी विदाई

Share

अम्बिकापुर.21 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र से जुड़े हुए सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला के स्थानांतरण होने पर ब्रम्हकुमारी सेवा केन्द्र अम्बिकापुर के सभागार में उन्हें सम्मानित कर विदाई दी। सभागार में आयोजित विदाई समारोह में नवा बिहान के सदस्यों ने उन्हें शाल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह के रूप में तस्वीर भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने नवा बिहान के सदस्यों को सम्मान हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं आप सब के सम्मान से अभिभूत हूं। तथा आप सब से यह अपेक्षा करता हूं कि मेरी अनुपस्थिति में भी नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे इस पुनीत जन जागरण अभियान को सतत् जारी रखेंगे, मैं आप सभी से दूर होते हुए भी सदैव आपके साथ रहूंगा। इस अवसर पर समाजसेवी मंगल पाण्डेय, वन्दना, ब्रम्हकुमारी सेवा केन्द्र प्रमुख विद्या दीदी, समाजसेवी कवि संतोष सरल, समाजसेवी अजय तिवारी, उपपुलिस अधीक्षक शुभम ने भी संबोधित किया। इस दौरान समाजसेवी अंचल ओझा, उमाशंकर पाण्डेय, सरस्वती तिवारी, अमृता जायसवाल, सुनिधि शुक्ला, रणधीर सिंह, अमृत प्रधान, राकेश शर्मा, रजत तिर्की शामिल रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा ने किया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply