अंबिकापुर, 19 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। नहाने के दौरान पैर फिसलने से महिला नहर के गहरे पानी में डूब गई। गांव वालों ने निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में मणिपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार मुन्नी गोड़ पति जुठन गोड़ उम्र 50 वर्ष लजी मणिपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह मंगलवार को घर के पास नहर में बच्चों के साथ नहाने गई थी। नहर के सिढ़ी से पैर फिसलने से महिला नहर के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। बच्चो ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। गांव वाले पहुंचे और महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस मामले में मणिपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur