Breaking News

अंबिकापुर,@नहर के गहरे पानी में डूबने से महिला की मौत

Share

अंबिकापुर, 19 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। नहाने के दौरान पैर फिसलने से महिला नहर के गहरे पानी में डूब गई। गांव वालों ने निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में मणिपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार मुन्नी गोड़ पति जुठन गोड़ उम्र 50 वर्ष लजी मणिपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह मंगलवार को घर के पास नहर में बच्चों के साथ नहाने गई थी। नहर के सिढ़ी से पैर फिसलने से महिला नहर के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। बच्चो ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। गांव वाले पहुंचे और महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस मामले में मणिपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply