अंबिकापुर,18 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना पुलिस ने साढ़े 8 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के रंका का रहने वाला है। वह अंबिकापुर में गांजा बिक्री करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर गहिरा गुरू आश्रम के पास ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जत गांजे की कीमत 42 हजार 5 सौ रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल को मुखबिर से सूचना मिली की थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर गहिरा गुरू आश्रम के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संदेही को हिरासत में लेकर उसके पास रखे बोरी की तलाशी ली तो बोरी के अंदर प्लास्टिक के पन्नी में 9 पैकेट गांजा पाया गया। जिसका वजन 8 किलो 5 सौ 90 ग्राम था। जिसकी कीमत 42 हजार 5 सौ रुपए बताया जा रहा है। जिसे जत कर पुलिस ने आरोपी रंजीत गुप्ता पिता स्व. शिव शंकर साव उम्र 28 वर्ष निवासी सल्या थाना रंका जिला गढ़वा झारखण्ड को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में सउनि नवल किशोर दुबे, प्रआर सतीश सिंह, संजय लकड़ा, महेश्वर शरण सिंह, विपिन तिवारी, आरक्षक अतुल शर्मा, सुमित टोप्पो, कुश सोनी, अविनाश गुप्ता, सैनिक मिथलेश दुबे शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur