Breaking News

अंबिकापुर@खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,13 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। सडक¸ किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से बाइक सवार किशोर गंभीरा रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनीष पिता हीराधर चेरवा उम्र 17 वर्ष बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनहत का रहने वाला था। वह 11 सितंबर की रात को बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। वहां से वापस लोट रहा था। तभी सडक¸ किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए रघुनाथनगर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply