एमसीबी/झगराखाण्ड,09 सितम्बर 2023 (घटती घटना)। विधानसभा चुनाव के मदे नजर चुनाव आयोग ने चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए कार्यवाही में कसावट लानी शुरू कर दी है, जिसका असर अब दिखने भी लगा है राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में जांच तेज हो चली है और इस जांच की सिर्फ एक मुख्य वजह है अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना, चुनाव के दौरान शराब व नगदी रकम का बड़ा खेल देखा जाता है, जिसे लेकर चुनाव आयोग कड़ा रुख अपनाते हुए सभी तरह की जांचों को करने की अनुमति दे रखा है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के सीमा घुटरीटोला बैरियर पर परिवहन चेकिंग के दौरान एक सियाज से 40 लख रुपए सूरजपुर के व्यापारी से बरामद किया गया, पर व्यापारी द्वारा इतनी बड़ी रकम की जानकारी न देने पानी की वजह से उसे जप्त कर लिया गया है, पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है पुलिस का संदेह है कि यह पैसा चुनाव के मदे नजर कहीं जा रहा होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा सरगुजा रेंज में मध्यप्रदेश की ओर से छत्तीसगढ़ में अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीले इंजेक्शन एवं अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना एवं चौकी को अपने-अपने सीमा क्षेत्र एवं अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित चेक पोस्ट लगा कर चेकिंग करने के संबंध में निर्देश दिये गये है, जिसके परिपेक्ष में जिला एमसीबी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा जिले में स्थित चेक पोस्टों पर नाकाबंदी कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं एस.डी.ओ.पी. राकेश कुर्रे के परिवेक्षण में थाना प्रभारी झगराखाण्ड प्रद्युम्न तिवारी के नेतृत्व में सउनि मनीष तिवारी चौकी प्रभारी खोंगापानी अपने स्टाफ को लेकर अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित घुटरीटोला बैरियर थाना झगराखाण्ड पर अनुपपुर मध्यप्रदेश की ओर से आ रही सियाज कार क्रमांक सीजी 04 एनवाई 0880 को घुटरी टोला चेक पोस्ट बैरियर पर पहुंचने पर दिनांक 07.09.2023 को वाहन चेकिंग के दौरान सियाज कार क्रमांक सीजी 04 एनवाई 0880 को चेक करने पर कार के पीछे की सीट पर रखे एक प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल रकम 40 लाख रूपये (चालिस लाख रूपये) बरामद होने पर अभिषेक गोयल पिता घनश्याम दास गोयल उम्र 41 वर्ष निवासी भैयाथान रोड, वार्ड नं 06, सूरजपुर थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर (छ.ग.) के कब्जे से जप्त किया गया है। अग्रिम विधिवत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. प्रद्युम्न तिवारी, खोंगापानी पुलिस चौकी के प्रभारी सउनि मनीष तिवारी, प्र.आर. अजय पोया, आरक्षक साधारण सिंह, आरक्षक प्रमोद यादव, एनसीओ संतोष पटेल तथा आबकारी प्राईवेट गार्ड मनोज कुमार मिश्रा, बृजनंदन की सराहनीय भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur