अम्बिकापुर,05 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। शहर के गुदरी बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने मनिहारी दुकान का ताला तोडक¸र चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने लगभग 1 लाख रुपए का मनिहारी सामान सहित दुकान में लगे सीसीटीवी का डीबीआर भी अपने साथ ले गया है। वहीं चोरों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर दूसरे दुकान में भी चोरी की कोशिश की पर शटर खोलने में असफल रहे। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार आकाश हर्षवाणी शहर के केदारपुर का रहने वाला है। इसका गुदरी बाजार में वाशुदेव जनरल स्टोर नाम से दुकान है। वह मंगलवार की रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार की सुबह दुकान पहुंचा तो दुकान का शटर उठा था और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान से लगभग 80 हजार रुपए का मनिहारी सामान, म्यूजिक सिस्टम, प्रिंटर चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा चोरों ने पुलिस से बचने दुकान में लगे सीसीटीवी का डीबीआर भी अपने साथ ले गए हैं। दुकान संचालक आकश ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur