अंबिकापुर,04 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र में संचालित राईस मिल में २ सितंबर की रात को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दीवार फांद कर मुंशी के साथ मारपीट कर २५० बोराा धान पिकअप में लोड कर डकैती कर ले गए थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने ७ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नीरज मित्तल सूरजपुर जिले का रहने वाला है। इसका दरिमा थाना क्षेत्र में राईस मिल है। राइस मिल का देखरेख मुंशी सोनू मेहता द्वारा किया जाता है। २ सितंबर की रात करीब ११ बजे आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने राइस मिल के दीवार को फांद कर अंदर घुस गए और मुंशी के साथ मारपीट कर राइस मिल का चाभी छिल लिया और २५० बोरा धान पिकअप में लोड कर डकैती कर ले गए। मुंशी ने घटना की जानकारी राइस मिल संचालक को दी। संचालक नीरज मित्तल ने मामले की रिपोर्ट ३ सितंबर को दरिमा थाने में दर्ज कराया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ये सभी घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी अमित सिंह पिता चमन सिंह 25 वर्ष निवासी जमदई थाना जयनगर जिला सूरजपुर, संकित मिंज पिता सिली मिज उम्र 21 वर्ष निवासी परसा थाना कोतवाली अम्बिकापुर, मनीष एक्का पिता सुधन उम 19 वर्ष निवासी नेवरी थाना झखराखण्ड जिला मनेन्द्रगढ़, पिंटू लकड़ा पिता बदन साथ उम्र 19 वर्ष निवासी जगरनाथपुर थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर, हेमंत चौधरी पिता बलिन्दर चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी जमदई थाना जयनगर जिला सूरजपुर, प्रहलाद पिता पतिराम उम्र 28 वर्ष निवासी कुनमेरा थाना सीतापुर जिला सरगुजा, प्रदीप राजवाड़े पिता मानसाय उम्र 30 वर्ष साकिन करंजी थाना दरिमा जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ धारा 395, 412 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
आरोपियों के कब्जे से धान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन, 2 नग मोटरसाइकिल, 250 बोरा धान किमती लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये बरामद किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक कैलाश मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ लकड़ा, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, राहुल सिंह, विवेक राय, संजय केरकेट्टा, अनुग्रस तिर्की, दिनेश मिंज शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur