Breaking News

लखनपुर@पार्षद उपचुनाव में भाजपा ने जो किया था वादा किया पूरा करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का नगर अध्यक्ष ने किया  भूमि पूजन

Share

लखनपुर,03 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में विगत माह पुर्व हुए पार्षद उपचुनाव में भाजपा के द्वारा शादी विवाह व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक भवन बनाए जाने का वार्ड वासियों से  वादा किया गया था। उसे वादे को पूरा करते हुए 3 सितंबर दिन रविवार को वार्ड क्रमांक 14 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य सहित एक करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के द्वारा भूमि पूजन किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 12 और 13 के नेशनल हाईवे 130 से देवतालाब तक 41. 37 लाख का आरसीसी नाली निर्माण वार्ड क्रमांक 12 में प्रकाश रजवाडे के घर से विदुर भुइया के घर तक सीसी सड़क 13.6 लाख पशु चिकित्सालय परिसर में 1.45 लाख का आहाता निर्माण, वॉर्ड 2 में ईश्वर घर से शंकर बरगाह घर तक आरसीसी नाली निर्माण 8.42 लाख, वार्ड क्रमांक 3 विश्वनाथ गुप्ता घर से चूल्हट नाला तक आरसीसी नाली निर्माण 4.70 लाख, वार्ड क्रमांक 2 अमिता चंदेल घर से दुर्गा मंडप तक आरसीसी नाली निर्माण 7.21 लाख, वार्ड क्रमांक 2 राकेश पांडे घर से दुर्गा कश्यप के घर तक आरसीसी नाली निर्माण 7.79 लाख, वार्ड क्रमांक 3 राम गणेश के घर से संजय घर तक आरसीसी नाली निर्माण 9.3 लाख, वार्ड क्रमांक 14 में 9 लाख रुपए से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य होना है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल, पार्षद अमित बारी , श्रीमति आशा जायसवाल,  पवन भुइया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों वार्ड वाशियो के उपस्थिति में स्थानीय पुजारीयो के साथ नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ विधि विधान से एक करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य होने पर  वार्ड वासियों ने भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, पार्षद श्रीमती आशा जायसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारीयो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है। इस दौरान नगर पंचायत इंजीनियर अशोक सिंह, ठेकेदार सहित वार्ड वासी मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply