अंबिकापुर.03 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। चोरी की एक बाइक के साथ गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपीक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार संतोष विश्वकर्मा शहर के कंपनी बाजार का रहने वाला है। २९ अगस्त को इसकी बाइक गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित दोस्त के घर के बाहर से अज्ञात चोर ने पार कर दी थी। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजेंद्र नागेशिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बाइक चोरी करने बात स्वीकार की। जिसे पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र नगेशिया पिता बुधराम नागेसिया उम्र 19 वर्ष निवासी सामरीपाट बलरामपुर को गिरफ्तार किया। यह अंबिकापुर स्थित गोधनपुर में रहकर काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय,प्रधान आरक्षक चंद्र प्रकाश टंडन, आरक्षक उमाशंकर साहू, अनिल सिंह , घनश्याम देवांगन, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur