अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को दूसरा मैच गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में सरगुजा और कोरबा के मध्य खेला गया। जिसमें सरगुजा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में सरगुजा की पूरी टीम 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें सरगुजा के कप्तान आशुतोष सिंह ने सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया। हिमांशु राजवाड़े ने 19 रन बनाए। 138 रनों का पीछा करने उतरी कोरबा की टीम ने 84 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। सरगुजा की ओर से आराध्या गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 16 रन देते हुए 5 विकेट हासिल किया और रक्षित सिंह ने दो विकेट, आशुतोष सिंह, आयुष सिंह, सौम्या केसरी ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। इस तरह सरगुजा की टीम ने अपना पहला मुकाबला कोरबा से 54 रनों से जीत दर्ज की। अंपायर की भूमिका में पंकज व विशाल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur